राजस्थान

विकसित राजस्थान हेतु विजन दस्तावेज 2030

राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित राजस्थान हेतु विजन दस्तावेज 2030

प्रतापगढ़। राज्य के चहुमुखी विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 15.08.2023 से 30.09.2023 तक राजस्थान मिशन-2030 का संचालन किया जा रहा है। पुलिस विभाग से संबंधित विजन दस्तावेज-2030 का प्रारूप तैयार करने एवं राजस्थान-2030 अभियान के सफल संचालन हेतु महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा संजय अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मुख्यालय) की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय प्रोग्राम मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) का गठन किया गया है। इसी क्रम मे महानिरीक्षक पुलिस बासवाड़ा रेंज बांसवाड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 26.08. 2023 को पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आमजन को पुलिस विभाग के. कार्य/उपलब्धियों इत्यादि की जानकारी देने एवं राजस्थान पुलिस को 2030 तक देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने हेतु आमजन की पुलिस से अपेक्षाएं, विचार, सुझाव आमंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डाटा साइंस विशेषज्ञों, विषय विशेषज्ञों, विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत ब्यूरोक्रेट्स, सार्वजनिक निवेश एवं व्यय प्रबंधन विशेषज्ञों, विभिन्न व्यापार मण्डलों, औद्योगिक संगठनों, पुलिसमित्रों, सुरक्षा सखियों, सीएलजी सदस्यों, एनसीसी, एनएसएस के सदस्यों इत्यादि से संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर वृत्त स्तर तथा थाना स्तर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। इन कार्यक्रमों में निम्नांकित बिन्दुओं सहित अन्य विषयों पर आमजन अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।

• पुलिस व आमजन में बेहतर समन्वय कैसे स्थापित हो सकता है ? अपराध को प्रभावी रूप से नियंत्रित कैसे किया जा सकता है ?

• महिला एवं बाल अपराध अत्याचारों के निवारण करने हेतु किस प्रकार के उपाय प्रभावी

साबित होंगे? • आसूचना तंत्र को सुदृढ़ कैसे बनाया जा सकता है ?

• पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा सकते हैं? वर्तमान परिपेक्ष में पुलिस के पास किस प्रकार की आवास व अन्य सुविधाएं होनी चाहिए ?

• पुलिस अपनी सेवा प्रदायगी को और बेहतर करने के लिए क्या-क्या उपाय कर सकती है ?

• पुलिस में मानव संसाधन का आंकलन आप कैसे करते है ?

• पुलिस की वर्तमान सुरक्षा परिपेक्ष / साईबर युग में किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ?

• आमजन में पुलिस का विश्वास बढ़ाने के लिए एवं पुलिस को मित्रवत बनाने के लिए क्या प्रयास किया जा सकते हैं?

• अन्य सुझाव / विचार जो आमजन साझा करना चाहे।

इन गतिविधियों का समाचार पत्रों सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। इन गतिविधियों में विभागीय गतिविधियों / उपलब्धियों को भी वीडियो / लघुफिल्म / कहानियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। आमजन से प्रतापगढ़ पुलिस अपील है कि वह यहां उल्लेखित विषयों के अतिरिक्त पुलिस से संबंधित अन्य विषयों पर अपनी सुझाव / अपेक्षाएं / विचार इस कार्यालय के ई-मेल आईडी [email protected] पर भी साझा कर सकते हैं।

अमित कुमार पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ़ (राज.)

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button