सीकर

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

सरूपगंज ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज में दिनांक 1 अक्टूबर 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन 1 अक्टूबर टीवी 2022 को प्रधानाचार्य भगवानाराम मीणा के द्वारा किया गया था आज दिनांक 6 अक्टूबर 2022 को महिला कांग्रेस आबू ब्लॉक अध्यक्ष परवीन बानु के आतिथ्य में प्रदर्शनी का समापन किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रभारी वी.साधना ने बताया कि कक्षा 11 व12 विज्ञान वर्ग के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा, बीजगणित के सूत्र त्रिकोणमितीय सूत्र ,पर्यावरण सुरक्षा पवन ऊर्जा ,विद्युत ऊर्जा ,यांत्रिक ऊर्जा पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में विजय कुमार माली, रजनी यादव , प्रताप राम प्रजापत, मंतोष कुमार , राजवीर सांवरिया लक्ष्मण लाल मीणा , जितेंद्र कुमार सोनी , विवेक कुमार प्रजापत आदि निर्णायको द्वारा मॉडलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।
प्रदर्शनी का विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामलाल पटेल, गणेश राम पुरोहित ,सोहनलाल देवासी मनीषा कालमां लक्ष्मण दान चारण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]
Back to top button