प्रतापगढ़

विशाल जनआक्रोश रैली हेतु भाजपा की तैयारी बैठक आयोजित

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरोध में निकाली जाने वाली विशाल जनआक्रोश रैली हेतु तैयारी बैठक आयोजित की गयी। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ एवं नगर मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत की उपस्थिति में विशाल जनाक्रोश रैली की व्यूह रचना बनायी एवं तैयारियों की चर्चा की।
भाजपा द्वारा विशाल जनआक्रोश रैली की तैयारी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, शांतिलाल मीणा, जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, प्रतापगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी, सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया, भाजपा नगर मंडल महामंत्री विकास चनाल, एससी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कुणाल दशलानिया, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष निलेश सेठिया, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र घावरी आदि उपस्थित रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button