शांति लाल जाट राशमी तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत

Chautha Samay @Kapasan News
कपासन
अखिल भारतीय युवा संघ चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष उदय सिंह चौहान ने जिला उपाध्यक्ष दिवांशु शर्मा की अनुशंसा पर शांति लाल जाट को राशमी तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उदय सिंह चौहान जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में शांति लाल जाट को अखिल भारतीय युवा संघ के राशमी तहसील उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही आशा व्यक्त की कि आप संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य कर संगठन का विस्तार करेंगे। अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से संचालित करेंगे इसी के साथ जिला अध्यक्ष ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
शांति लाल जाट के तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्र के प्रकाश जाट राहुल बुनकर उमराव सिंह कमलेश सेन देवेंद्र नाथ विजय जाट मुकेश जाट देवी सिंह मुकेश गाडरी सुनील जाट सुनील गुर्जर हितेश तिवारी सहित कई युवा साथियों ने हर्ष व्यक्त किया उक्त मनोनयन पर शांति लाल जाट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष उदय सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष देवांशु शर्मा जिला प्रभारी मुकेश शर्मा का आभार प्रदर्शित किया।