शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न, राजेंद्र व्यास बने अध्यक्ष # 1 Super best amazingly

शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न, राजेंद्र व्यास बने अध्यक्ष # 1 Super best amazingly
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा कपासन के वार्षिक चुनाव आज दिनांक 19 दिसम्बर 2021 रविवार को राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में सम्पन्न हुए। जिसमे अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र व्यास सहित समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शिक्षक संघ चुनाव अधिकारी कमल दाधीच व पर्यवेक्षक सैयद मुकर्रम अली के मार्गदर्शन में सभाध्यक्ष मुकेश चन्द्र त्रिपाठी मंत्री शान्ति लाल शर्मा कोषाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी उपसभाध्यक्ष माधव लाल भील विजय सिह नलवाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी उपाध्यक्ष (पुरुष) धर्मचन्द कीर (महिला) पुष्पा गौड़ महिला मंत्री राधा गर्ग सदस्य प्रधानाचार्य दिलीप उपाध्याय प्राध्यापक शिवशंकर शर्मा वरिष्ठअध्यापक घनश्याम गर्ग अध्यापक गणेशाराम प.स.शिक्षक सन्दीप ढाका, संस्कृत शिक्षा भानु कुमार वैष्णव, महिला शिक्षक मीनाक्षी मिश्रा,शा.शिक्षक सत्यवान यादव प्रबोधक भेरुलाल बंजारा तथा प्रदेश व जिला महासमिति सदस्य का भी निर्वाचन हुआ।
चौथा समय न्यूज़ एप्प डॉउनलोड़ करने के लिए…क्लिक करें
शिक्षक संघ चुनाव अवसर पर उपशाखा कपासन द्वारा 4 कुर्सियों का सेट स्थानीय रा महाराणा उ मा विद्यालय को सप्रेम भेंट किया। शिक्षक संघ अध्यक्ष व्यास ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार भी इसी सप्ताह किया जाएगा तथा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक संघ चुनाव अवसर पर राकेश व्यास,अनिल व्यास, योगेंद्र सोनी,गोपाल नामधर, अमरचन्द तेली,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
IM शक्ति उड़ान योजना के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन, कलक्टर व SP ने टीम को दी बधाई # 1 Super best amazingly
विशेष आग्रह एवं अपनी बात
चौथा समय न्यूज़ आपके लिए हमेशा प्रयासरत है की देश-विदेश एवं आपके अपने क्षेत्र की हर आवश्यक सूचनाऐं, जानकारी, योजनाओं से समय समय पर आप सभी को अवगत कराया जाऐ। किन्तु तकनीकी के इस दौर में जहां आसानीयां हुई है वहीं परेशानीयों ने भी जन्म लिया है। कहने का तात्पर्य है कि हर समय एक सा नहीं होता और तकनिकी का तो बिलकुल नहीं, क्योंकि जो आज मिल रहा है वहीं आपको कल मिले ऐसा बिलकुल भी मुमकिन नहीं।
हम आपको बताना यह चाहते है कि चौथा समय न्यूज़ ने विगत तीन वर्षो से प्रयत्न किया है कि आपकी सेवा मे किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाऐं लेकिन हमें इन तीन से चार महिनों मे तकनिकी तोर पर काफी पेरशानीयो का सामना करना पड़ा है जिसके लिए हम आप सभी हृदय से खेद प्रकट करते है और आभार व्यक्त करते है कि ऐसी विकट स्थिती में भी आप पाठाकों ने हम पर पुरा भरोसा बनाऐं रखा। फलस्वरूप हम फिर आप लोगों के लिए एक बार फिर इसी आशा के साथ हम इस तकनिक के माध्यम से आप तक सभी आवश्यक वस्तुओं का संचार करने का प्रयत्न करेंगे।
आखिर मे हम एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करतें हुए आशा करते है कि जैसे आप सभी पाठकों ने हम पर विश्वास जताकर हमकों जो पहचान दिलाई वह उसी तरह बरकरार रहें। हम आपको पहले की तरह सभी आवश्यक समाचार आप लोगोें तक पहुंचाते रहे।
शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न, राजेंद्र व्यास बने अध्यक्ष # 1 Super best amazingly