सिरोही
शिवसेना ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती

सरूपगंज। नई भावरी में भारतीय संविधान निर्माता समाज सुधारक व भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती धूमधाम से शिवसेना ने मनाई डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला व पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई। शिव सैनिकों ने बाबा साहब अमर रहे अमर रहे व जय भारत वंदेमातरम के लगाए नारे
जिलाध्यक्ष रमेश रावल ने भारत विकास में सभी वर्गो को संगठित होने की बात कही।
इस मौके पर शिवसेना आबू रोड नगर प्रमुख लालाराम खारवाल नगर उप प्रमुख आबू रोड हरीश कुमार जिला मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल सरूपगंज नगर प्रमुख योगेश टाक खंड प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी नगर प्रभारी गोवर्धन सोनी शाखा प्रमुख कैलाश रावल सुरेश बंजारा लच्छू हिरागर हेमंत सिंह वाटेरा भरत कुमार सिंदल उपस्थित रहे।