श्योपुरियां (जावदा) में प्रदेश महामंत्री व किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाडा का भव्य स्वागत

रावतभाटा। तहसील का दूरस्थ क्षेत्र जावदा मंडल के श्योपुरिया में श्री महादेव जी मंदिर उद्यापन,मूर्ति स्थापना एवं अमावस्या उद्यापन का आयोजन रहा। मंच जावदा मंडल आई टी संयोजक मोहन सिंह चुंडावत ने बताया कि श्योपुरियां ग्रामवासियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के राजस्थान प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाडा का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में रामस्वरूप गौड़,गजेंद्र सिंह,मिठ्ठू सिंह राठौड़,सागर पुरोहित,मोहन सिंह चुंडावत,बलराम गुर्जर,भागचंद गुर्जर,सुभाष सेन,अंतिम सोनी,राहुल धाकड़, कालू मीणा, किशन ओड,आयुष जैन,प्रहलाद सिंह फोरुलाल राठौर मनोज मेवाडा मुकेश धाकड़ एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाडा ने कहा की धार्मिक कार्यों में आगे आए और भाईचारे को बनाए रखे।
किसान नेता ने भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों का धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया।