श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन का कल्याण है संभव’– भाजपा नेता समंदर पटेल।

Chautha [email protected] news
सिंगोली:-श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। प्रत्येक मनुष्य को पूर्ण श्रद्घा व विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। आज के दौर में मनुष्य जीवन की विभिन्न समस्याओं से घिरा है। इनसे निकलने के लिए प्रभु की शरण अति आवश्यक है। यह बात प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जावद विधानसभा के कद्दावर नेता समंदर पटेल ने कही
वे नारायण गो शाला परिसर में सात दिवसीय आयोजित भागवत कथा के समापन पर श्रद्घालुओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
भाजपा नेता समंदर पटेल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है। वही जीवन की हर समस्या का निवारण है। हमें अपना जीवन बेहतरीन रूप में यापन करना है तो कथा का श्रवण करना चाहिए। मानव के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में श्रीमद्भागवत कथा विद्यमान है। जिसका हमें लाभ उठाना चाहिए।
भाजपा नेता समंदर पटेल का गौ शाला समिति द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया
श्री पटेल ने कथा विश्राम पर भागवत पोथी की पूजा अर्चना कर महा आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।