श्री बालकिशन धाकड़ लाडपुरा सिंगोली युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत श्री धाकड़ की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर | The News Day

*श्री बालकिशन धाकड़ लाडपुरा सिंगोली युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत*
*श्री धाकड़ की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर*
*सिंगोली:-* युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर क्षेत्र के युवा जुझारू मेहनती बालकिशन धाकड़ लाडपुरा के मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीनिवास प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर की सहमती से युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड़ ने सिंगोली ब्लाॅक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता बालकिशन धाकड़ लाडपुरा को मनोनीत किया। युवा नेता धाकड़ के मनोनीत होने पर क्षैत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे हर्ष की लहर है। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री बालकिशन धाकड़ के मनोनीत होने पर रामलाल धाकड़ बड़ावदा, राजू धाकड़ देवीपुरा, लाभचंद धाकड़, कमलेश धाकड़ लाडपुरा, अशोक कुमार, बनवारी, रमेश कुमार, कैलाश चंद, आशाराम, सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने धाकड़ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।