राजस्थान

श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ

प्रतापगढ़। श्री ब्रह्मज्योति संस्थान द्वारा संचालित श्री दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। गुरुकुल में वेदिक शिक्षा हेतु अध्ययनरत बटुकों ने शिव पूजा-अर्चना,अभिषेक के साथ ही गुरु पूजन कर विद्या प्राप्ति की कामना से गुरुवर से आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद गुरुकुल के आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि गुरु का महत्व शिष्य के लिए ईश्वर के समान होता है। याज्ञवल्क्य एवं एकलव्य आदि के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि गुरु सदैव अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ही प्रेरित करता है। ‘अपूर्ण को पूर्ण बनाते हैं गुरु’ भक्ति के संदर्भ में गुरु, शिष्य का ईश्वर से संबंध स्थापित करता है। ज्ञान के संदर्भ में वही गुरु शिष्य को आत्मबोध कराता है। भक्ति और मुक्ति के मार्ग का सेतु गुरु ही होता है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कृति को बढ़ाने के उद्देश्य से हमने गुरुकुल की स्थापना की है। उन्होंने सभी से आह्वान किया और कहा कि गुरुकुल के स्थायित्व एवं संचालन हेतु आप सभी सज्जनों का साथ आवश्यक है। आधुनिक शिक्षा पद्धति से समन्वित प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिन विषम परिस्थितियों का हम सामना कर रहे हैं उनसे बचने का एक ही उपाय है कि हमें सर्वदा प्रकृति के साथ संयोजन रखते हुए अपने सभी कार्य संपादित करना चाहिए।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button