सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आरक्षण पद्धती के विरोध में वाल्मिकी समाज ने मानव श्रंखला बनाकर सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति का दहन कर भर्ती का किया बहिष्कार

प्रतापगढ़। नगर परिषद में वाल्मिकी समाज एवं अ. भा. सफाई मजदुर कांगेस शाखा प्रतापगढ़ द्वारा महापंचायत रखी गई जिसमे राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आरक्षण पद्धती लागू की गई जिससे सम्पुर्ण वाल्मिकी समाज में रोष व्याप्त है जिसके विरोध में गांधी चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति का दहन कर भर्ती का बहिष्कार किया गया व सरकार से मांग की गई की जब से नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम का गठन हुआ है तभी से सफाई कर्मचारी भर्ती में केवल वाल्मिकी समाज को ही लिया गया परन्तु वर्ष 2018 व वर्तमान में जारी सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण पद्धती लागू की गई जो निरस्त कर पूर्वानुसार सिर्फ वाल्मिकी समाज के लिए ही सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करें।
वाल्मिकी समाज द्वारा अपनी मांग नहीं माने जाने पर संवैधानिक निती अपनाते हुए धरना प्रदर्शन, झाडु डाउन / पेन डाउन हडताल तथा आवश्यक्ता होने पर भूख हडताल एवं न्यायालय की शरण भी ली जायेगी जिसकी रित-निती समाज एवं उच्च पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों द्वारा देय निर्देश अनुसार बनाई जायेगी।