सरकार को बर्खास्त करने हिंसा में दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, मणिपुर मैं हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन , राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया जाएगा ज्ञापन।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली:- मणिपुर में जाति हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटनाओं और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे सिंगोली ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में यूथ कांग्रेस मंडलम कांग्रेस महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और हिंसा में दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी उक्त आशय की जानकारी सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष जैन ने देते हुए बताया कि विगत दिनों मणिपुर में जातीय हिंसा और हिंसा में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की जो घटनाएं हुई वह देश को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं आजाद हिंदुस्तान में भाजपा के राज में इस तरह की घटना ने संपूर्ण विश्व में देश को कलंकित किया है जिस पर अब तक ना तो भाजपा की मणिपुर सरकार द्वारा और ना ही देश की मोदी सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई जिसको लेकर शुक्रवार 28/7/2023 को दोपहर 1:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में यूथ कांग्रेस मंडलम कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर हिंसा में दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन ने सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाये।