सिरोही
सरूपगंज बीजेपी के कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया विजय उत्सव

सरूपगंज बीजेपी के कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया विजय उत्सव
त्रिपुरा नगालैंड और मेघालय के चुनावो मे भारी जीत दर्ज करने से भाजपा में खुशी की लहर ।
भाजपा मण्डल स्वरूपगंज ने सुभाष सर्कल पर पटाखे फोड़ कर एवम एक दूसरे को मीठा मुंह करा कर खुशी व्यक्त की गई। इसमें जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, भुवनेश राजपुरोहित , लक्ष्मण राजपुरोहित, हीरालाल चौधरी, भेराराम माली, रोहित रावल, नाथू खाजी, हेमंत शर्मा, गणपत जानी, विजय अग्रवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दिनेश कुमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह , गिरधर मोहरेसा, कान्तिलाल सोनी, भरत सरगरा , बादल मोहरेशा, प्रिंस , धर्मेश सेन आदि सम्मिलित रहे।