होम

सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता का 9 जनवरी से होगा भव्य आयोजन विजेता टीम को पंचायत क्षेत्र विकास के लिए सांसद मद से मिलेगी 5 लाख की राशि | The News Day

निम्बाहेडा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा क्षेत्र के चारो मंडल में सांसद खेल महाकुंभ के तहत होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की उपस्थिती मे बैठक आयोजीत की गई। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के व्यवस्था की जिम्मेदारी पार्षद अतुल सोनी, भाजयुमो अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड, महेंद्र जाखड को सोपी गयी।
भाजपा नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि 9 जनवरी एवं 10 जनवरी को निम्बाहेडा में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए निम्बाहेडा मंडल संयोजक कपिल चोधरी, पूर्वी मंडल संयोजक सरपंच राजेश धाकड, पश्चिम मंडल संयोजक रघुनाथ सिंह, कनेरा मंडल संयोजक गणेश धाकड को मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
कबड्डी प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली सभी टीमो के खिलाडियो को प्रशस्ती पत्र दिये जाएंगे। मंडल स्तर पर विजेता टीम लोकसभा स्तर पर खेलेगी तथा जितने वाली टीम को अपनी पंचायत मे विकास के लिए सांसद मद से 5 लाख एवं उपविजेता टीम को 3 लाख रूपये दिये जाएंगे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button