सांसद सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी की।

Chautha Samay @ Kapasan News
कपासन
सांसद सीपी जोशी के भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पांच बत्ती चौराहे पर आतिशबाजी की।
मंडल महामंत्री सोहनलाल खटीक के अनुसार विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, राशमी मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र कोठारी, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, मुंगाना सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अहीर, महामंत्री अशोक शर्मा, रामचंद्र गोड़,पार्षद मुकेश पलोड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, ओबीसी के संजय सोनी, एससी मोर्चा के अरुण कोदली, राधेश्याम वैष्णव, आत्मनिर्भर अभियान के भागीरथ चंदेल, शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम योगी, दिनेश सोनी, बूथ अध्यक्ष महावीर जीनगर, हसमुख टेलर, विकास बारेगामा, पंचायत समिति सदस्य भोपाल सागर सत्यनारायण अहीर,रविंद्र कुमार सोमानी,आशीष नंदवाना, प्रेमनंदवाना, प्रवीण कोठारी, प्रतीक वैष्णव, गौरव दाधीच, प्रकाश सुथार, नारायण सुथार, राधेश्याम तोसावड़ा, सोहनलाल उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मुंह मीठा कर के खुशी जाहिर की।
साथ ही ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर एवं उपाध्यक्ष गोपाल पुरबिया एवं शंभूलाल बागड़ा ने भी हर्ष व्यक्त किया।