प्रतापगढ़

सांसद सीपी जोशी के राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले में हर्ष की लहर

संगठननिष्ठ व्यक्ति की भाजपा को पहचान – जिलाध्यक्ष कुमावत

कुशल संगठक को मिली कुशल जिम्मेदारी – जिला प्रवक्ता छोरिया

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं संगठननिष्ठ व्यक्तित्व के धनी सीपी जोशी को गुरुवार को नियुक्ति प्रदान की, सीपी जोशी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद ओर नियुक्ति से जिले में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति से प्रतापगढ़ जिले में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी एक संगठन निष्ठ, कुशल संगठक, सरल, सहज व अपने मधुर व्यवहार से पूरे क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति कर केंद्रीय भाजपा संगठन ने बता दिया कि संगठन को संगठननिष्ठ व्यक्तित्व की पहचान है।
भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने कहा कि एक कुशल संगठक को इतनी कुशल जिम्मेदारी मिलना प्रतापगढ़ जिले वासियों के लिए सौभाग्य की बात है, निश्चित ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में राजस्थान भाजपा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर विजयश्री को वरण करेगी।
चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा, श्रीचंद कृपलानी, भाजपा प्रदेशमंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, विधायक ललित ओस्तवाल, हरेंद्र निनामा, पूर्व विधायक गौतम दक, अशोक नवलखा, जिला परिषद नेता प्रतिपक्ष हेमन्त मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल जैन, पूर्व प्रधान केसरसिंह बाठि, लच्छीराम निनामा, महावीर सिंह कृष्णावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पिंकेश पोरवाल, जिला महामंत्री गजेंद्र चण्डालिया, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. नारायण निनामा, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, आशीष जैन, जसपाल आंजना, गोपालकृष्ण निनामा, धूलजी मेघवाल, कालीबाई मीणा, चम्पाबाई मीणा, बालकुंवर डांगी, शांतिलाल मेनारिया, जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, प्रेमलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, विक्रम चौहान, कांता देवी जैन, कुसुम बैरवा, उमा गायरी, लक्ष्मी साहु, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कंकरेचा, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निशील अरुण छोरिया, जिला आईटी सेल प्रभारी रवि विजयवर्गीय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहु, प्रधान हकरिदेवी मीणा, रमेश मीणा, सभापति रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, रितेश सोमानी, विनोद सुथार, राजेश कुमावत, अमृतलाल मीणा, भूपेंद्रसिंह राव, धनराज मीणा, श्यामलाल मीणा, कचरूलाल मीणा, अजमाल मीणा, बाबूलाल विजयवर्गीय, प्रताप चौधरी, हंसराज सिंह अणत, रामलाल मीणा रामचंद्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत सहीत प्रतापगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारीयो, मंडलो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अरुण सिंह सहित केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को बधाईया दी।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button