चित्तौड़गढ़

सामाजिक मंत्री आंजना के प्रयासों से राजस्थान सरकार के बजट 2022 में मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाहेड़ा शहर को दी 24 घण्टे स्वच्छ पेयजल

सामाजिक मंत्री आंजना के प्रयासों से राजस्थान सरकार के बजट 2022 में मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाहेड़ा शहर को दी 24 घण्टे स्वच्छ पेयजल

देश प्रदेश राजनीतिक सामाजिक
मंत्री आंजना के प्रयासों से राजस्थान सरकार के बजट 2022 में मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाहेड़ा शहर को दी 24 घण्टे स्वच्छ पेयजल योजना हेतु 106 करोड़ रु की राशि हुई स्वीकृत
योजना से शहरवासियों को मिलेगा 24 घण्टे शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल, पानी की किल्लत सदैव के लिए होगा दूर

निम्बाहेड़ा, 23 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयासों से बजट 2022 में निम्बाहेड़ा शहर को अभूतपूर्व सौगात दी है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयासों से मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाहेड़ा शहर को वर्ष 2050 तक कि रूपरेखा के अनुसार पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना को स्वीकृति देते हुए 106 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की घोषणा अपने बजट भाषण में कर दी है।

विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंत्री उदयलाल आंजना पिछले कई वर्षों से प्रयासरत थे कि निम्बाहेड़ा शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु बड़ी योजना को स्वीकृति दिलाई जाए। इसको लेकर पूर्व मेें डीपीआर बनवाई गई थी जिसमे कुछ विसंगतियां आ गई थी इन विसंगतियों को दूर करने हेतु मंत्री आंजना ने तत्कालीन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को भी निर्देश दिए थे कि विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए तांकि 2022 के बजट में उक्त योजना हेतु बजट जारी करवाया जा सके। आंजना के निर्देश पर कलेक्टर मीणा ने त्न्क्ैैप्ब्व्, च्भ्म्क् एवं नगरपालिका निम्बाहेड़ा के बीच समन्वयक का कार्य करते हुए सभी विसंगतियों को दूर किया एवं योजना का अंतिम रूप व संशोधित डीपीआर मंत्री आंजना को सौपी जिसमे आंजना ने आयुडीएसएसआईसीओ से स्वीकृति दिला दी और आज मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाहेड़ा शहर हेतु इतनी बड़ी एवं महत्वकांशी योजना हेतु 106 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। इस योजना से वर्ष 2050 तक निम्बाहेड़ा शहर पेयजल हेतु आत्मनिर्भर बन सकेगा एवं किसी भो मौसम में शहरी क्षेत्र में पेयजल की कमी नही हो पाएगी एवं हर घर को नल से जल मिल सकेगा।

निम्बाहेड़ा शहर को इतनी बड़ी सौगात मिलने के साथ साथ मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के हर नागरिक को प्रभावित करने वाली घोषणाएं जैसे मनरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी मिशन शुरू करने, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में बीमा राशि को 5 लाख से बढ़कर 10 लाख करने, अस्पताल में ओपीडी एवं आईपीडी सुविधा निःशुल्क करने, एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों को 3 वर्ष के इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ मोबाइल देने, ठश्रच् सरकार में 2017 में कर्मचारियों की वेतन कटौती फैसला वापस लेकर 1000 करोड़ की राशि जारी करने, वंचित कर्मचारियों को 7वें वेतनमान की घोषणा करने, 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालो को 50 यूनिट फ्री, 150 यूनिट तक 3 रुध्प्रति यूनिट अनुदान, 150 से 200 यूनिट तक 2रुध्प्रति यूनिट का अनुदान, 50 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने, किसानों हेतु विभिन्न योजनाओं की घोषणा करने, 1 जवनरी 2004 के बाद से भर्ती हुई सरकारी कर्मचारियों हेतु पेंशन योजना पुनः शुरू करने, आगामी एक वर्ष में 1 लाख नए सरकारी रोजगार सृजित करने, कृषक साथी योजना हेतु 5000 करोड़ रु की स्वीकृति जारी करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु 600 करोड़ स्वीकृत करने, राजस्थान नहर परियोजना निगम का गठन करने, सीआईएसएफ की तर्ज पर आरआईएसएफ का गठन करने, पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने, खरीद-बेचान पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने, प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ की लागत से नई सड़क बनाने सहित अन्य जन हितैषी योजनाओं की स्वीकृत देकर आमजन, किसानों, महिलाओं सहित हर वर्ग को राहत पहुंचाने का सफल प्रयास किया है।

निम्बाहेड़ा क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान के संदर्भ में ऐतिहासिक बजट घोषणाएं करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झवर, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, जिला फुटबाॅल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, पूर्व प्रधान गोपाल आंजना, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खटीक, जिला एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहरसिंह मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी, जिला कांग्रेस महासचिव पार्षद शबाना खान, शोभाराम जाट, सचिव भोपराज टांक, राजेश गुर्जर, लक्ष्मणसिंह बडौली, खालिक खान, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत आंजना, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा पार्षद पुष्पा वच्छानी, नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद भाई बेट्रीवाले, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, प्रतिनिधि प्रहलाद धाकड़, जिला आयोजना समिति सदस्य पार्षद मनोज पारख, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्रसिंह, एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, जिला पेशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध शर्मा, ओकाफ सदर शोकत खा मेव, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गोयल, श्याम शर्मा, फहीम खान बक्षी, क्रेता व्यपार संघ अध्यक्ष बाबुलाल आंजना, पेंशनर समाज अध्यक्ष मानमल शर्मा, सांवरियाजी गौशाला संचालक पार्षद बंशीलाल राईवाल, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष विक्रम अहिर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, रोमिल चैधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चैधरी, नगर अध्यक्ष अबरार अहमद सहित समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचगणों, पार्षदोंगणों, समाजसेवी संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों ने जनहितैषी एवं हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला बजट देने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी क्षेत्र की हर समस्या को प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष उठा उसका समाधान करवाने हेतु संकल्पबद्ध क्षेत्रीय विधायक सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button