सारथी सेवा संस्थान की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस समारोह

प्रतापगढ़। सारथी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को जिला प्रमुख इंद्रा मीणा की अध्यक्षता में महिला दिवस समारोह सेलिब्रेशन होटल के पास सालगिया कंपाउंड में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आरती जैन ,सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग छाया चौबीसा, विशिष्ट अतिथि लता शर्मा, मीनाक्षी डीएफओ, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी, ललिता गांधी, सुमन देवल और सार्थी सेवा संस्थान की महिलाएं मौजूद थी। उल्लेखनीय है की इस संस्थान को तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस संस्थान के द्वारा नई पहल शुरू की गई है। संस्थान द्वारा महिला हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है जिसमें जिन महिलाओं को हस्ताक्षर करना नहीं आता उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। जिला मुख्यालय से शुरू होकर यह अभियान संपूर्ण जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान से सराहा गया व प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रमुख इंद्रा मीणा ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण करना बहुत जरुरी है। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक, बेला बंसल द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर भावना गांधी ,ज्योति शर्मा, ममता त्रिवेदी, कविता खाटवा, पूजा खाटवा, राजश्री सोनी, सचिव रूबी यादव, सुधा मेहता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।