नीमच

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़। नगर में निकली भगवान भोलेनाथ की सवारी भक्तों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली। सावन माह के पहले सोमवार को नगर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों ने सावन माह के पहले सोमवार को नगर में स्थित शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ ही जलाभिषेक किया और परिवार कि सुख समृद्धि की कामना की शाम को नगर में भूत भावन भगवान भोलेनाथ की भूतेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भूतेश्वर महादेव की सवारी प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो वीर तेजाजी मार्ग अहिंसा पथ बापू बाजार होते हुए बोहरा जी के घाट पहुंची जहां सवारी में शामिल भगवान भोलेनाथ के भक्तों महिला और पुरुषों ने पूजा अर्चना की इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की सवारी में भोले के भक्तों मैं काफी उत्साह देखने को मिला सवारी में शामिल सभी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे
बारह मास में सबसे पवित्र महीना श्रावण मास को माना जाता हैं। इस बार अधिकमास होने से श्रावण मास दो माह तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button