सिंगोली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से अफीम सहित अन्य फसलों को हो सकता है नुकसान ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की फसलों का सर्वे और पीड़ित किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान हो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन राका | The News Day


*सिंगोली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से अफीम सहित अन्य फसलों को हो सकता है नुकसान*
*ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की फसलों का सर्वे और पीड़ित किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान हो —- जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन राका*
सिंगोली। शुक्रवार शाम कस्बा सहित आसपास गांवों में बारिश के ओलावृष्टि भी हुई है। किसान ओलावृष्टि से अफीम सहित अन्य सभी फसल को नुकसान होने की बात कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 दिनों से चल रही बादलों की लुकाछिपी और हल्की मावठ की बारिश के बाद शुक्रवार को सूर्य दर्शन भी हुए थे। लेकिन शाम करीब 6:00 बजे अचानक बदले मौसम के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। सिंगोली तहसील क्षैत्र के आदिवासी अंचल से भी ओलावृष्टि की खबर मिली है।
बताया जाता है कि ग्राम परलाई के आसपास गांवों में बड़े घनत्व के साथ ओलावृष्टि हुई है।
ओलावृष्टि से फसल नुकसान की बात करें तो अफीम सहित सभी फसलो को नुकसान होने की बात बताई जा रही है। कुछ लोग बता रहे हैं कि ओलावृष्टि के बाद अफीम में पीली मोजक का भी खतरा बना रहेगा।
क्षेत्र में बेमौसम वर्षा से किसानो के सामने संकट खडा़ हो गया है। पिछले दो दिनो से क्षेत्र में हो रही वर्षा से फसलों को नुकसान पहुच रहा है। दोपहर को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे धनिया, सरसों तथा खेत में खडी गेहू की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस वर्षा के कारण होने वाले नुकसान का अभी तक प्रशासन ने सर्वे कार्य शुरू नहीं कराया है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से सिर्फ गेहूं ही नहीं बल्कि लहसुन, चने और धनिए, सरसो, सोयाबीन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में किसानों की फसल भी खराब हो गई। इसी तरह बरसात और ओलावृष्टि की चपेट में आने से लहसुन की फसल भी खराब हो गई। कई खेत ऐसे दिखे जिसमें फसल आड़ी पड़ी दिखी।
प्रकाश जैन राका ने कहा कि किसान अपनी अथक मेहनत से फसल को तैयार करता हैं , जिस प्रकार किसान बुवाई के लिए तैयार रहता हैं सरकार और प्रशासन को भी इसी तरह तैयार रहना चाहिये क्योंकि प्राकृतिक आपदाएं कहकर नहीं आती । हमारे अन्नदाता अगर मजबूत होंगे तो व्यापार मजबूत होगा । जिलाउपाध्यक्ष राका ने सरकार से मांग की , की तुरंत सर्वे कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो एक भी किसान मुआवाज़े से वंचित न रहे