नीमच

सिंगोली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती मनाई गई।

Chautha [email protected] news

सिंगोली (सौरभ तिवारी)।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता द्वारा भाजपा के पितृपुरुष समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाले चिंतक विचारक अजातशत्रु एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्मजयंती जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व में शाम 7:00 बजे स्थानिय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई गई ।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर कार्यकर्ता द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़,वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल कुमार जैन ,दिनेश कुमार जोशी ,कौशल व्यास, , विकास सेन पार्षद पति, पप्पू गौतम, राजकुमार व्यास, आदित्य सुथार, मुकेश धाकड़ आदि अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नेता दिनेश कुमार जोशी ने पंडित जी के किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला एवं पंडित जी के जीवन से जुड़े पहलुओं को कार्यकर्ताओं के बीच सांझा किया व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए विचार व्यक्त किए।
तत्पश्चात स्वर्गीय सोहन लाल जी शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि वकील साहब को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Back to top button