होम

सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई वाजपेई के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी |

*सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई*

*वाजपेयी के बताये मार्ग पर चल कर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है- जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी*

*सिंगोली-* विश्व पटल पर अपनी एक अलग ही छवी रखने वाले तथा सबके प्रिय ओर आजात शत्रु भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। मिली जानकारी के अनुसार अटल जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओ ने सांय 5 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होकर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने कहा की भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। सोनी ने इन पंक्तिया के साथ अटल जी को याद करते हुए कहा की
*पथ अटल मन अटल*
*है दूरगामी भविष्य अटल*
*तुम गये नही कही अभी*
*तुम थे अटल तुम हो अटल*
अटल जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र शर्मा, मोतीलाल धाकड, सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, हरिश शर्मा, सुनिल सोनी, दिलीप जैन,ओमप्रकाश पाराशर, कौशल व्यास, शम्भु लाल सुतार, सुरेश बगडा,प्रशांत पालिवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button