सूखे राशन का किया वितरण, राजस्व मंडल ने परिणाम किया घोषित प्रतापगढ़ से महेश गिरी गोस्वामी रहे प्रथम

सूखे राशन का किया वितरण,
राजस्व मंडल ने परिणाम किया घोषित
प्रतापगढ़ से महेश गिरी गोस्वामी रहे प्रथम
प्रतापगढ़, 21 दिसम्बर। राजस्व मंडल के तत्वावधान में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के निबंधों के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।
प्रतापगढ़ जिले से राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी संवर्ग से प्रतापगढ़ जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश गिरी गोस्वामी प्रथम रहे है। इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले से विभिन्न कर्मचारी संगठन, मंत्रालयिक कर्मचारी संग, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व आमजन ने भी सोशल मीडिया पर महेश गिरी गोस्वामी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सूखे राशन का किया वितरण
प्रतापगढ़, 21 दिसम्बर। वल्र्ड विजन इंडिया, एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रतापगढ़ ने ग्रामीण इलाकों के 500 सबसे कमजोर परिवारों को दो महिने के सूखे राशन से मदद की है। सूखे राशन के प्रत्येक पैकेट में 20 किलो चावल, 8 किलो चना दाल, 8 किलो तुअर दाल, 8 किलो हरी मूंग दाल, 10 किलो चीनी, 4 किलो टाटा नमक और 4 पैकेट फाॅच्र्यून रिफाइंड तेल देकर मदद की।