सेवानिवृत्त व्याख्याता ने विद्यालय को दान किए सवा लाख रुपए।

Chautha samay @ kapasan New
कपासन
विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था के साथ-साथ भौतिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु कपासन ब्लॉक में शिक्षक भी पीछे नहीं है। भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय विकास में योगदान देने में प्रेरक के रूप में वाकिया क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हिंगोरिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला। जब विद्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याता रतन लाल शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक अशोक उपाध्याय व कैलाश सुखवाल की प्रेरणा से विद्यालय के विकास हेतु एक लाख पच्चीस हजार रूपये ज्ञान संकल्प पोर्टल पर डोनेट किए।
प्रधानाचार्य रतनलाल राव के अनुसार इकतीस जनवरी को सेवानिवृति समारोह में मुख्य अतिथि कपासन पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल चौधरी ने व्याख्याता रतन लाल शर्मा को भामाशाह प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके इस योगदान हेतु साधुवाद दिया। साथ ही इस दौरान उपस्थित जन समुदाय से भी विद्यालय में सहयोग हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चास्टा ने सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याता शर्मा को शॉल व अभिनंदन पत्र भेंट किया। उनके द्वारा विद्यालय को दिए सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्रकरण का निस्तारण करवाते हुए पीपीओ नंबर जारी करवाने हेतु अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घनश्याम गोड के प्रयासों की भी सराहना की।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ राम सिंह चुंडावत घनश्याम गोड पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमशंकर गणेश लाल पुरबिया मन्ना लाल उपाध्याय एवं पूर्व उपप्रधान दुर्गा शंकर तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कैलाश चंद्र सुखवाल ने किया।