हमारे नेता कमलनाथ लोक कल्याणकारी भावनाओं से ओतप्रोत है जिन्होंने हमेशा किसानों और गरीब के हितों के लिए कार्य किया है कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह संपन्न
*हमारे नेता कमलनाथ लोक कल्याणकारी भावनाओं से ओतप्रोत है जिन्होंने हमेशा किसानों और गरीब के हितों के लिए कार्य किया है —- कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर*
*ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह संपन्न*
सिंगोली:- ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी सिंगोली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह गांधी भवन सिंगोली पर संपन्न हुआ इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर सहित गांधी भवन पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर मनाया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कहां की हमारे नेता लोक कल्याणकारी भावनाओं से ओतप्रोत हैं जिन्होंने हमेशा किसानों और गरीब के हितों के लिए कार्य किया है इसी का परिणाम था कि सिंगोली आगमन के दौरान आम सभा में उन्होंने नीमच को मेडिकल कालेज की सौगात दी जो आज पूर्ण हुई है अगर भाजपा के सांसद विधायक और मंत्री आपस में खींचतान नहीं करते तो मेडिकल कॉलेज का कार्य कभी का शुरू हो गया होता श्री अहीर ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान जहां किसानों का कर्जा माफ किया गया वहीं आम गरीब के लिए सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई गई थी।आज भाजपा के राज में बिजली के बिल गरीबों और आम लोगों को झटके दे रहे हैं। डीजल पेट्रोल रसोई गैस और किसानों को मिलने वाले यूरिया खाद की कीमतें भाजपा की नीतियों की वजह से आसमान छू रही है भाजपा के नेता और पदाधिकारी लूट कसोट करने में व्यस्त हैं जिन्हें ना तो जनता की कोई चिंता है और ना ही गरीबों की यह विडंबना रही कि कुछ पद लोलुपता वाले लोगों ने भाजपा से सौदेबाजी कर सरकार को गिराने का कार्य किया है लेकिन आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है कांग्रेस हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी है भाजपा की नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव, ब्लॉक उपाध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी, जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश अहीर, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेश सुथार, युवा नेता राजेश भंडारी, राहुल जैन, राजेंद्र नांदेचा, महिला कांग्रेस की नसीम बानो मंसूरी, रतनगढ़ ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूलाल चारण, ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौभागमल नागोरी, सुधीर लसोड़, एडवोकेट संजय नागौरी, संजय बागड़िया, सुनील मेहता, राजेश बागड़िया, लीलाधर छिपा, धीरज मोटानाक, संजय कोठारी, संजय मेहता, चांदमल शर्मा, शांतिलाल धाकड़, रामलाल धाकड़ बड़ावदा, बालकिशन धाकड़ लाडपुरा, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय नागौरी ने किया और आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव ने माना