प्रतापगढ़

15 केन्द्रो पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद, 48 घंटो में सीधे बैंक खातो मे होगा भुगतान, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू

प्रतापगढ़। रबी वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 01.04.23 से प्रारम्भ हो चुकी है| मण्डल कार्यालय उदयपुर, भारतीय खाध्य निगम के अधीनस्त राजस्व जिला राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ में कूल 15 खरीद केंद्र बनाए गए है , जिनमे समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कूल लक्ष्य लगभग 80,000 टन निर्धारित किया गया है इस हेतु निगम द्वारा राजसमंद जिले में (मदारा, कुरज, कांकरोली), चित्तौड़गढ़ जिले में (बस्सी, गंगरार, जावदा,भोपालसागर, पहुना, आकोला ), उदयपुर जिले में वल्लभनगर, बांसवाड़ा जिले में (छींच, बड़ोदिया, गानोडा एवं तलवाड़ा), प्रतापगढ़ जिले मे प्रतापगढ़ खरीद केंद्र खोले गए है| भारत सरकार एवं भारतीय खाध्य निगम मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार राजस्थान में भारतीय खाध्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रो पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2023-24 के तहत गेहूं की खरीद का कार्य राजस्थान सरकार की वैबसाइट (www.mspproc.rajasthan gov.in) ई- प्रोक्योरमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा| इस हेतु किसानो को अपना पंजीकरण पोर्टल पर करवाना होगा| जिसका विवरण वैबसाइट पर उपलब्ध है | किसान पोर्टल पर जाकर अपना RMS 2023-24 हेतु पंजीयन करवा लेवे जिससे की खरीद सुविधापूर्वक हो सके| भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125/- रुपए प्रति क्विंटल निधारित किया गया है| साथ ही ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुये गेहूं में भी भारत सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं की गुणवत्ता के मापदंडो मे छूट प्रदान की गई है| भारत सरकार द्वारा किसानो को अपने नजदीकी खरीद केंद्र पर फसल बुवाई की प्रामाणिकता हेतु आवश्यक दस्तावेजो की समस्त औपचरिकतायेँ पूरी करते हुये भारत सरकार के मापदंडो के अनुसार साफ सुथरा गेहूं न्यूनतम समर्थन मुल्य पर भारत सरकार को बेचने एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते है |वही निगम द्वारा उन्हे उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गेहूं बेचने के 48 घंटो में नियमानुसार कर दिया जाएगा|

पंजीयन हेतु जरूरी दस्तावेज़

किसानो को पंजीयन के लिए जन आधार कार्ड का होना आवश्यक है, जिसके माध्यम से किसान के व्यक्तिगत विवरण, जमीन/फसल बुवाई का प्रमाणित विवरण एवं बैंक खाते का विवरण प्राप्त किया जाएगा| किसान निगम की मंडियो मे गेहूं विक्रय करने के लिए पंजीयन करवा सकते है एवं वे खरीद हेतु जारी तिथि के दस दिवस मे अपना गेहूं विक्रय कर सकते है| इसके अतिरिक्त किसान अपने जन आधार से लिंक बैंक खाते की जांच कर लेवे एवं यदि आवश्यक हो तो अपडेट करवा लेवे क्योकि फसल का भुगतान जन आधार कार्ड से लिंक खाते मे ही किया जाएगा|

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button