होम

Women of the year वुमेन ऑफ द ईयर पुरस्कार से विश्व एथलेटिक्स ने #1 अंजू बॉबी जॉर्ज को किया सम्मानित Good happy news | The News Day

नई दिल्ली। Women of the year, वुमेन ऑफ द ईयर पुरस्कार से विश्व एथलेटिक्स ने अंजू बॉबी जॉर्ज को किया सम्मानित।

भारत की पहली एथलेटिक्स (India’s first Athletics) विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता (World Championships medalist) रहीं अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) को विश्व एथलेटिक्स ने वर्ष की महिलाएं पुरस्कार से सम्मानित किया है।

अंजू को भारत में खेल को आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। अंजू ने साल 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लॉन्ग जंप मे कांस्य पदक अपने नाम किया था।

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय लॉन्ग जंप स्टार अंजू अभी भी इस खेल में सक्रिय हैं। 2016 में उन्होंने युवा लड़कियों के लिए एक प्रशिक्षण अकादमी खोली, जिसने पहले ही विश्व अंडर-20 पदक विजेता तैयार करने में मदद की है।

Super Friday horoscope, शुक्रवार का राशिफल 03 दिसंबर 2021

“वुमेन ऑफ द ईयर”

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका में उन्होंने लैंगिक समानता के लिए एक निरंतर आवाज उठाई है।

अंजू स्कूली छात्राओं को खेल के भीतर भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार कर रही हैं और इसलिए उन्हें वुमन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है।

आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स फाइनल्स- 2005 की स्वर्ण पदक विजेता रही अंजू ने 6.83 मीटर कूद के साथ ओलंपिक खेल 2004 में छठे स्थान पर रही थी, लेकिन अमेरिका की मरियन जोन्स को डोपिंग आरोपों के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद बॉबी जॉर्ज पांचवां स्थान दिया गया था। (एजेंसी, हि.स.)

साझा करना:

Whatsapp

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button